Chhath Mahaparv 2026 : सूर्यास्त और सूर्योदय की समय-सारणी, जानें आपके जिले में कब दिया जाएगा अर्घ्य

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व [Chhath Mahaparv] की शुरुआत हो चुकी है। लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर रांची मौसम केंद्र ने झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का आधिकारिक समय जारी कर दिया है।

छह महापर्व में उगते और डूबते सूर्य की अराधना करते हैं। व्रती 15 नवंबर 2026 की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को और 16 नवंबर 2026 की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे।

शनिवार को खरना

इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखते हैं। संध्या में गुड़ की खीर, रोटी आदि का प्रसाद बनाकर छठी मइया को अर्पित किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू होता है।

रविवार को संध्या अर्घ्य

यह छठ पर्व का प्रमुख दिन है। व्रती नदी, तालाब या जलाशय के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, गन्ना एवं अन्य प्रसाद सजाकर सूर्यदेव की आराधना की जाती है।

सोमवार को प्रात: अर्घ्य

अंतिम दिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही छठ व्रत का समापन होता है और व्रती पारण करते हैं। प्रसाद वितरण के साथ परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

ये है समय सारिणी

क्र. सं.जिला मुख्यालयसूर्यास्त (15/11/2026)सूर्योदय (16/11/2026)
1बोकारोशाम 05:01 बजेसुबह 06:01 बजे
2चाईबासाशाम 05:03 बजेसुबह 06:00 बजे
3चतराशाम 05:04 बजेसुबह 06:06 बजे
4डाल्टनगंज (मेदिनीनगर)शाम 05:08 बजेसुबह 06:09 बजे
5देवघरशाम 04:56 बजेसुबह 05:59 बजे
6धनबादशाम 04:59 बजेसुबह 05:59 बजे
7दुमकाशाम 04:55 बजेसुबह 05:57 बजे
8गढ़वाशाम 05:09 बजेसुबह 06:10 बजे
9गिरिडीहशाम 04:59 बजेसुबह 06:00 बजे
10गोड्डाशाम 04:54 बजेसुबह 05:58 बजे
11गुमलाशाम 05:08 बजेसुबह 06:06 बजे
12हजारीबागशाम 05:03 बजेसुबह 06:04 बजे
13जमशेदपुरशाम 05:02 बजेसुबह 05:59 बजे
14जामताड़ाशाम 04:57 बजेसुबह 05:58 बजे
15खूंटीशाम 05:05 बजेसुबह 06:03 बजे
16कोडरमाशाम 05:01 बजेसुबह 06:04 बजे
17लातेहारशाम 05:07 बजेसुबह 06:07 बजे
18लोहरदगाशाम 05:06 बजेसुबह 06:06 बजे
19पाकुड़शाम 04:52 बजेसुबह 05:55 बजे
20रामगढ़शाम 05:03 बजेसुबह 06:03 बजे
21रांचीशाम 05:05 बजेसुबह 06:03 बजे
22साहेबगंजशाम 04:51 बजेसुबह 05:57 बजे
23सरायकेलाशाम 05:02 बजेसुबह 06:00 बजे
24सिमडेगाशाम 05:08 बजेसुबह 06:05 बजे

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *