रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

  • एआईआरएफ और रेलवे बोर्ड की बैठक

धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ रेलवे बोर्ड की स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई। इसमें ओपन टू ऑल के तहत अवसर बढ़ाने और एस्कॉर्टिंग स्टाफ-वेंडरों सहित कई प्रमुख पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की अलग यूनिफॉर्म पर विस्तार से चर्चा हुई।

एआईआरएफ में ईसीआरकेयू के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और ईसीआरकेयू के मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि पिछले दिनों महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पार्ट पीएनएम के सभी एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें कैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति के अवसर, कर्मचारियों की ड्रेस और ट्रैक मेंटेनर्स के लिए एलडीसीई (ओपन टू ऑल) जैसे मुद्दे शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि एआईआरएफ ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनरों सहित अन्य रेल कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर देने की मांग रखी। इसके लिए एलडीसीई ओपन टू ऑल अथवा जीडीसीई के माध्यम से पदोन्नति की व्यवस्था को बेहतर बनाने और संबंधित रिक्तियों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त पद सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया। रेलवे बोर्ड ने इस मुद्दे को गंभीरता से सुना।

बैठक में एस्कॉर्टिंग स्टाफ और वेंडरों और फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारी जैसे कि लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और तकनीशियन कर्मचारियों के यूनिफॉर्म का मुद्दा भी उठाया गया। फेडरेशन ने कहा कि दोनों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र अलग-अलग हैं, इसलिए उनकी ड्रेस भी अलग होनी चाहिए। चर्चा के दौरान वेंडरों के लिए अलग यूनिफॉर्म निर्धारित करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों को एस्कॉर्टिंग स्टाफ, वेंडरों  और फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों की पहचान करने में आसानी होगी।

फेडरेशन प्रतिनिधिमंडल में एआईआरएफ के उपाध्यक्ष सह ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, जेआर भोसले, एसके त्यागी, मुकेश माथुर और एलएन पाठक ने भी कर्मचारियों का पक्ष रखा।  विभिन्न जोनल यूनियन के पदधारी शामिल रहे। रेलवे बोर्ड के मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर,पी ई डी /आईआर, एएम एच आर, ईडी ईएन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *