मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में लगातार बढ़ोतरी किए जाने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर बड़ा आर्थिक बोझ बताते हुए राज्य सरकार से इसमें तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

अजय राय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में परीक्षा फीस में करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई है, जो बेहद चिंताजनक है। सरकारी स्कूलों में ज्यादातर बच्चे मजदूर, किसान और कमजोर वर्ग के परिवारों से आते हैं, जिनके लिए यह बढ़ा हुआ शुल्क चुकाना बहुत मुश्किल है।

श्री राय ने सरकार से मांग की है कि बढ़े हुए परीक्षा शुल्क को तुरंत वापस लिया जाए, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विशेष छूट दी जाए और भविष्य में फीस बढ़ाने से पहले अभिभावकों व छात्र संगठनों से चर्चा की जाए।

एसोसिएशन ने धमकी दी है कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो छात्र और अभिभावक सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *