Western Disturbance सक्रिय, इन राज्‍यों में आज से दिखेगा ये असर

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके कारण उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है। यह 15 नवंबर तक ‘डिप्रेशन’ में बदल सकता है। यह जानकारी आईएमडी ने दी है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश/बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। 14 और 15 नवंबर को भी यहां हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।  

हिमाचल प्रदेश में 14 नवंबर तक और उत्तराखंड में 12 से 14 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं। हिमाचल में 12-13 नवंबर को बिजली गिरने की भी आशंका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में 12 और 13 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 14 नवंबर तक ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ और 15 नवंबर तक ‘डिप्रेशन’ में तब्दील हो सकता है।

इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 नवंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 16 और 17 नवंबर को भारी से व्यापक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 17 नवंबर तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।  

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 नवंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है। 14 नवंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  

गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 नवंबर को छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 नवंबर को और फिर 15 से 17 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *