Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य के कई जिलों में 9 नवंबर से बारिश होने के संकेत भी मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 नवंबर, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 7 से 12 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। पहले दो दिन आसमान साफ रहेगा। उसके बाद आसमान में बादल छाये रहेंगे।
यहां बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 9 नवंबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 10 और 11 नवंबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

