रांची। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और सरला बिरला विश्वविद्यालय के आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में विवि सभागार में उद्यमिता जागरुकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आमंत्रित प्रतिष्ठित वक्ताओं में मनीष पीयूष, सह-संस्थापक एवं निदेशक, प्योरश डेली फूड्स; परमवीर सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, ओज़ू, मुंबई; आदित्य कुमार, सह-संस्थापक, प्योरश डेली फूड्स; विकास मिश्रा, संस्थापक, कलाम एकेडमी और सिद्धार्थ पाठक, संस्थापक, टेकटॉर्च सॉल्यूशंस शामिल थे।
उपस्थित वक्ताओं ने स्टार्टअप विकास, बाजार के अंतरालों की पहचान, बिजनेस रणनीतियों, नवाचार और समस्या-समाधान पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। परमवीर सिंह ने कहा कि स्टार्टअप के लिए हमेशा बड़े आविष्कार की आवश्यकता नहीं, एक साधारण विचार भी जो रोजमर्रा की समस्या का समाधान करे, सफल व्यवसाय बन सकता है। मनीष पीयूष ने पूंजी प्रबंधन और सही रणनीति के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्टार्टअप फंडिंग के अवसरों, एंजेल निवेशकों, सरकारी पहलों और स्टार्टअप कुंभ पर पैनल चर्चा हुई। छात्रों के लिए इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और आइडिया-पिचिंग सत्र का भी आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत कर विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त किया।
इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, एसबीयू आईआईसी प्रेसिडेंट प्रो संदीप कुमार एवं शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ के एसोसिएट मेंबर्स सुहानी गुप्ता और वंश लोहिया द्वारा किया गया।
इस आयोजन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजक मंडली को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

