रोटरी क्लब रांची का दिवाली मिलन समारोह आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। रोटरी क्लब रांची की ओर से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, हौजी-तंबोला और लजीज व्यंजनों के बीच सभी ने दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। बड़ों के लिए भी कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गई थीं। तंबोला, लकी ड्रॉ और बंपर हौजी ने समारोह को खास बना दिया।

पूर्व रोटरी गवर्नर अजय छाबड़ा के संचालन में बंपर हौजी तंबोला ड्रॉ आयोजित किया गया। समारोह स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली और प्रियंका माहेश्वरी की शानदार सजावट ने उत्सव का माहौल और खुशनुमा बना दिया।

गजल गायिका मृणालिनी अखोरी और उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने संगीत की महफिल में चार चांद लगा दिए। सदस्यों ने लोगों से स्मोक फ्री दिवाली मनाने और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

क्लब अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली रोशनी और खुशियों का पर्व है। इस अवसर पर हमें समाजसेवा के अपने सफर को निरंतर आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बागरॉय ने कहा कि दीपावली खुशियों के साथ स्वच्छता का भी संदेश देती है। स्वच्छता को केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *