डोरंडा महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • धरती आबा बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के गौरव हैं : डॉ दीपिका

रांची। डोरंडा महाविद्यालय की एनएसएस, आईक्‍यूएसी और कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा 2026 का आयोजन एस राधाकृष्णन सभागार में किया गया। प्राचार्या डॉ दीपिका टोप्पो ने इसकी अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर प्राचार्या डॉ दीपिका टोप्पो, डॉ मलय भारती, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ पुष्पा कुमारी बिन्हा, डॉ शिल्पी सिंह सहित सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि किया गया।

प्राचार्या डॉ दीपिका टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा  जनजातीय समाज के सदैव गौरव रहेंगे। उनका व्यक्तित्व एवं कार्य हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने मात्र 25 वर्षों के जीवन में जो उल्लेखनीय कार्य किया है, उसे पूरी दुनिया याद करती है।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और योगदान पर व्याख्यान एवं परिचर्चा की गई। साथ ही, जनजातीय अस्मिता इतिहास संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान पर विचार विमर्श किया गया।

विद्यार्थियों के लिए जनजातीय विरासत पर प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सोनम बागे, दूसरे स्थान पर मोहम्मद कैफ और तीसरे स्थान पर मुकेश मुंडा रहे।

निबंध प्रतियोगिता में आशनी कुमारी प्रथम, दूसरे स्थान पर प्रिया कुमारी और तीसरे स्थान पर शाहीन निशा रहीं।

पोस्टर निर्माण में नंदिनी राज पहले, बलराज ठाकुर दूसरे और अमन कुमार महतो तीसरे स्थान पर रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो कंचन मुंडा और धन्यवाद डॉ ब्रजेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रोफेसर योगेश कुमार महतो, प्रो मार्शल पुर्ती, डॉ अरविंद कुमार, डॉ मंजूलाल, डॉ स्नेहा, डॉ प्रिया, प्रो ममता प्रिया, प्रो नमिता, डॉ अमित  डेमटा, डॉ नमिता कुमारी,अवधेश कुमार इत्यादि का योगदान रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *