पटना। बिहार सरकार ने खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें पद से हटाकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।
इस तबादले के साथ शिवहर के एसपी रहे शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी नियुक्त किया गया है। मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का नया एसपी बनाया गया है।
जानकारी हो कि भानु प्रताप सिंह पर उनकी पत्नी पूजा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा सिंह ने बीते सोमवार देर रात पटना के महिला थाने में पहुंचकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका यह भी आरोप था कि भानु प्रताप सिंह उन्हें उनकी 6 साल की बेटी से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं।
पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया था कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई है।
इससे पहले पूजा सिंह ने न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे तलाक नहीं चाहतीं, बल्कि अपने पति और बेटी के साथ अपने रिश्ते को सुधारना चाहती हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि यदि उनके पति मामले को सुलझाने के लिए राजी हो जाते हैं, तो वे अपनी पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हैं।
पूजा सिंह के अनुसार, उन्होंने भानु प्रताप सिंह से साल 2016 में तब शादी की थी, जब वे सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। बेरोजगार थे। बता दें कि भानु प्रताप सिंह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस मामले पर फिलहाल भानु प्रताप सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

