लंबित मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने किया श्रम भवन का घेराव

झारखंड
Spread the love

  • 10 दिनों में त्रिपक्षीय बैठक का मिला आश्वासन

रांची। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों, सहायकों, ड्राइवरों और खलासियों ने अपनी लंबित मांगों को लागू कराने के लिए बुधवार को श्रम भवन का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और श्रम विभाग की कथित उदासीनता के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

यूनियन के अनुसार, पूर्व में नगर निगम प्रबंधन के साथ मजदूरों की मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद उसमें तय की गई महत्वपूर्ण मांगों को जमीन पर नहीं उतारा गया है। श्रम विभाग के स्तर पर भी कई बार आश्वासन मिलने के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से मजदूरों में नाराजगी है।

घेराव के दौरान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अपर श्रम आयुक्त से मिला और पूर्व समझौते के क्रियान्वयन में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। अपर श्रम आयुक्त ने मांगों की वैधानिकता को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है कि अगले 10 दिनों के भीतर एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाई जाएगी।

यह बैठक पूर्व में स्वीकृत और समझौते में दर्ज मांगों को लागू करने के उद्देश्य से होगी, ना कि उन पर दोबारा बातचीत के लिए।

यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मजदूर अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होने वाले हैं। यदि 10 दिनों के भीतर त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यूनियन मजदूरों को एकजुट कर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस प्रदर्शन और सभा को भवन सिंह, प्रकाश टोप्पो, एसके राय, मंगरी सोय, सुजिता, प्रतीक मिश्रा, प्रफुल्ल लिंडा, सुखनाथ लोहरा, बीरेंद्र कुमार, सुजीत लकड़ा, सीताराम मुंडा और महेंद्र कुमार सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया। यह जानकारी प्रतीक मिश्रा ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *