SBU में सीएट टायर्स का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 41 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के प्लेसमेंट विभाग ने 2027 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए सीएट टायर्स के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 41 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग की छात्राओं को भी इसमें भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

इस भर्ती अभियान के दौरान 80 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एप्टीट्यूड टेस्ट तथा प्रारंभिक रूप से चयनित विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीएट टायर्स ने 41 विद्यार्थियों को अपने गुजरात स्थित हलोल इकाई के लिए चुना।

सरला बिरला विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट गतिविधियों में ईवाई, बिड़ला ओपस, टीसएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, सोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज (नौकरी डॉट कॉम), सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, आर. आर. केबल्स लिमिटेड, ए. ओ. स्मिथ, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समेत कई प्रतिष्ठित कंपनी शामिल रहीं।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *