- Horoscope : 4 नवंबर, 2026 का राशिफल
मेष
घरेलू मामलों को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान में सावधानी बरतें।
वृष
व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। इस योजना का लाभ आगे चलकर मिलेगा। शरीर स्वास्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है।
मिथुन
आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। नौकरी-व्यापार में किसी गलतफहमी के कारण दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। अधिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि रहने वाली है।
कर्क
अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है।
सिंह
व्यापार में अपनी बुद्धि का उपयोग पर धन कमा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। वाहन से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
कन्या
भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रह रहे अपनों से सुखद समाचार सुनकर प्रसन्नता होगी। पूरा दिन आनंदमय बीतने वाला है। यात्रा में खर्च बढ़ने की आशंका है।
तुला
नए काम की शुरुआत कर परेशानी में फंस सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें, वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ कर सकते हैं।
वृश्चिक
साझेदारी वाले व्यवसाय से लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर संग अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
धनु
स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के बीच समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की आशंका है। मित्र से मुलाकात होगी।
मकर
मन में बहुत तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। मन अशांत रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
कुंभ
विद्यार्थी को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जमीनी दस्तावेज या वाहन से संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। जिद्दी स्वभाव के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बेचैनी महसूस कर सकते हैं।
मीन
परिवार में भाई-बहन से धन लाभ होने वाला है। नौकरी में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य कर समाज में अपनी खास पहचान बनाने में सफल होंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

