- कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सेन्हा प्रखंड मुख्यालय और बक्सीडीपा क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं और अखाद्य सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की गई।
मेसर्स केशरी स्वीट एण्ड स्नैक्स में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को सुधार नोटिस दिया गया। ‘राजभोग’ का नमूना लिया गया। अपर बाजार स्थित मेसर्स सुनिता देवी के प्रतिष्ठान में कर्मचारियों द्वारा एप्रन व हेयरनेट का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर फटकार लगाई गई। साथ ही, वहां बन रहे लड्डू और बेसन के वैधानिक नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
बक्सीडीपा स्थित मेसर्स अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार में अखाद्य रंगों से बनी मिठाइयों और गंभीर अनियमितताओं के चलते करीब 5,000 रुपये मूल्य के 25 किलोग्राम असुरक्षित लड्डू मौके पर ही नष्ट किए गए। इसके अलावा कई दुकानों से एक्सपायरी पेय पदार्थ भी जब्त कर नष्ट किए गए।
कई दुकानें बिना वैध फूड लाइसेंस के संचालित पाई गईं, जहां साफ-सफाई की कमी थी। खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर बेचा जा रहा था। अखबार में सामान बेचने पर रोक लगाया गया। दुकानदारों को एफएसएसएआई के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा टीम ने सेन्हा स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। किचन और स्टोर रूम में अनियमितताएं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर संबंधित आपूर्तिकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर और विश्वनाथ गगराई के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

