Hindalco इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन को सौंपे 15 ब्रेथ एनलाइजर

झारखंड सरोकार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सीएसआर के तहत Hindalco इंडस्ट्रीज द्वारा जिला प्रशासन को 15 ब्रेथ एनलाइजर उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान संचालित किया जाए। ब्रेथ एनलाइजर का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आर्थिक दंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच और सख्त अनुपालन आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *