टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को मिला फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

वेस्ट बोकारो। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को रायपुर में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्टार रेटिंग ऑफ कोल एंड लिग्नाइट माइंस’ पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ‘फाइव-स्टार अचीवर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डिवीजन की क्वरी साउथ ईस्टर्न ब्लॉक को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए ओपनकास्ट माइंस श्रेणी में यह सम्मान 2 नवंबर, 2026 को प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रदान किया। इस अवसर पर टाटा स्टील और कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस वर्ष ओपनकास्ट, अंडरग्राउंड और मिक्स्ड माइंस श्रेणियों में 382 माइंस ने भाग लिया, जिनमें से केवल 50 माइंस ही प्रतिष्ठित फाइव-स्टार रेटिंग हासिल करने में सफल रहीं। यह उपलब्धि इस सम्मान के महत्व को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर वेस्ट बोकारो डिवीजन के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीमों की सामूहिक प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाती है। हमारे सभी कार्यों में सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि रही है। परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सामुदायिक विकास पर हमारा निरंतर ध्यान हमें एक जिम्मेदार खनन संगठन के रूप में अलग पहचान देता है। बेहतर प्रदर्शन के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *