फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी ने दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह किया आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • ग्रामीण शिक्षा के लिए जुटाए गए सहयोग

रांची। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी (एफटीएस) की ओर से 1 नवंबर की शाम सेलिब्रेशन बैंक्विट, करमटोली में दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई ‘एफसीएस युवा’ ने किया। इसमें 350 से अधिक सदस्य और दानदाता शामिल हुए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दीपावली की खुशियां बांटना, समाजसेवा में सहयोग देने वाले दानदाताओं के प्रति आभार जताना और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान एकल विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा के वास्ते विशेष पहल की गई। दान कूपन के माध्यम से सदस्यों और दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग राशि एकत्रित की, जिसे एफटीएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन को सौंपा गया।

सोसाइटी के अध्‍यक्ष अंचल किंगर ने इसे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की प्रतिबद्धता बताया। अभिनव मित्तल (अध्यक्ष, एफसीएस युवा) और अमित बजाज (प्रवक्ता) ने कहा कि इस आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया है।

समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन, ईस्ट जोन अध्यक्ष रमेश धनिधरका, अध्यक्ष अंचल किंगर, महिला समिति अध्यक्ष अनुपमा राजगढ़िया, युवा अध्यक्ष अभिनव मित्तल सहित संगठन के कई गणमान्य सदस्य और पदधारी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *