रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ‘9वीं बीके बिरला रांची जिला अंतर-विद्यालयीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026–27’ का समापन हो गया। रांची जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक स्कूलों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
चैंपियनशिप के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। ओवरऑल चैंपियन सरला बिरला पब्लिक स्कूल, प्रथम उपविजेता आचार्यकुलम और द्वितीय उपविजेता शारदा ग्लोबल स्कूल रहा।
अंडर-14 में आइडियल इंटरनेशनल स्कूल (प्रथम), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अनगड़ा (द्वितीय), अंडर-17 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल (प्रथम), कैराली स्कूल (द्वितीय), अंडर-19 में शारदा ग्लोबल स्कूल (प्रथम), पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ (द्वितीय) रहे।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है, जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

