महिला वकील की गाड़ी में लगी आग, हुआ 3.50 लाख का नुकसान, सीसीटीवी से खुला राज, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। महिला वकील की गाड़ी में आग लग गई। इससे 3.50 लाख का नुकसान उन्‍हें नुकसान हुआ। सीसीटीवी से राज पूरा राज खुला। यह मामला गुजरात के मोरबी शहर के वाघपरा इलाके का है। मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोरबी के रावापर रोड (वसंत प्लॉट, गली नंबर 3) निवासी महिला वकील पुष्पाबेन कौशिकभाई भट्ट ने 28 तारीख को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच अपनी मारुति स्विफ्ट कार वाघपरा गली नंबर 17 में एडवोकेट महीधरभाई दवे के घर के पास पार्क की थी।

शाम करीब 5 बजे महीधरभाई ने पुष्पाबेन को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचीं, तब कार के बोनट से भीषण लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक डिग्गी को छोड़कर पूरी कार जल चुकी थी।

घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तब उसमें पड़ोस में रहने वाला शिखर जयेशभाई गोहेल कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाते हुए साफ दिखाई दिया।

मोरबी एसपी मुकेश कुमार पटेल के अनुसार, आरोपी शिखर गोहेल पेशे से दर्जी है। उसकी दुकान उसी गली के ठीक सामने है, जहां महिला वकील अपनी कार खड़ी करती थीं।

वकील की कार में एक ऑटोमैटिक सेंसर सिस्टम लगा था। कार के पास से अगर कोई कुत्ता या इंसान भी गुजरता, तो तेज़ अलार्म बजने लगता था।

इस अलार्म की आवाज़ से दर्जी की दुकान पर आने वाले ग्राहकों और खुद दर्जी को काफी परेशानी होती थी। आरोपी ने महिला वकील से दो-तीन बार गुजारिश की थी कि वह रात में या गाड़़ी पार्क करते समय सेंसर बंद कर दिया करें।

शिकायत के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब आरोपी ने गुस्से और झुंझलाहट में आकर 28 तारीख की दोपहर कार में आग लगा दी।

महिला वकील की शिकायत के आधार पर 3.50 लाख रुपये के नुकसान का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *