- सीएमपीडीआई और निधि समृद्धि फाउंडेशन के बीच समझौता
रांची। जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रांची स्थित सीएमपीडीआई मुख्यालय में ‘निधि समृद्धि फाउंडेशन’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता निगमित सामाजिक दायित्व के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए ‘उन्नत कृषि परियोजना’ को लागू करने के लिए किया गया है।
यह परियोजना झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड की बिचा पंचायत (बिचा, लेम, सुथारपुर और साल्गो ग्राम) में लागू होगी, जिससे लगभग 100 किसान लाभान्वित होंगे।
‘विकसित भारत 2047’ और ‘एग्रीकल्चर 4.0 फ्रेमवर्क’ के तहत इसमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित सटीक खेती (प्रिसिजन फार्मिंग) को शामिल किया गया है।
इस परियोजना के तहत मिट्टी की जांच, मौसम की निगरानी, तकनीक-आधारित सिंचाई, ड्रोन-आधारित कृषि सेवाएं और डिजिटल परामर्श सहायता प्रदान की जाएगी।
किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट, किसान समूहों को मजबूत करना और एफपीओ से जुड़ी गतिविधियों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-स्मार्ट) खेती को बढ़ावा देना और संसाधनों के बेहतर उपयोग से किसानों की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

