तमाड़ के पोंडीदीरी में ‘शनि देवस्थानम्’ की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • स्मारक मंडपम और मंदिर पथ का हुआ लोकापर्ण

तमाड़। रांची से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित तमाड़ प्रखंड के ग्राम पोंडीदीरी (पुरातन नाम: पुण्डिदीरी) में नवनिर्मित शनि मंदिर “शनि पोण्डीडीरी देवस्थानम्” का हवन-पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह पूरा धार्मिक अनुष्ठान पंडित रघुवंश गिरि (नुरूडी) के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूरा कराया गया।

महाराष्ट्र स्थित सुप्रसिद्ध श्री शनि शिंगणापुर की तर्ज पर इस “शनि पोण्डीडीरी देवस्थानम्” का निर्माण स्वनामधन्य राजवैद्य कविराज धनंजय गुप्त शास्त्री के सुपुत्र एवं रायपुर निवासी विष्णु गुप्त द्वारा कराया गया है। समारोह के दौरान उनके पुत्र एवं पुत्रवधू ने देवस्थानम् का पूजन कर इसका विधिवत उद्घाटन किया।

अनुष्ठान के पश्चात कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवस्थानम् के समीप नवनिर्मित स्मारक मंडपम में स्थापित कविराज धनंजय गुप्त शास्त्री की प्रस्तर (पत्थर) प्रतिमा का विमोचन उनके सुपौत्र (प्रपौत्र) रितेश कुमार गुप्त ने किया। अपने दादाजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भूदानी भरत किशोर साहू (तमाड़) ने श्रीफल (नारियल) फोड़कर मंदिर पथ का उद्घाटन एवं लोकापर्ण किया। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्री शनिदेव महाराज का महाप्रसाद और भोग वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर रांची, खूंटी, लोहरदगा, तमाड़, बुंडू सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में भक्तजन, महिलाएं व बच्चे उपस्थित हुए।

स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने इस देवस्थल को न केवल दर्शनीय और पूजनीय बताया, बल्कि इसे संपूर्ण झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय करार दिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *