- ज्वेलरी और शॉपिंग में उड़ाए पैसे
धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास ATM मशीन से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस संबंध में धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है।
घटना 27 अक्टूबर, 2026 की संध्या करीब 7 बजे की है। एक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े एक शातिर ने उन्हें झांसा दिया कि गुप्त पिन नंबर डालने से कार्ड बाहर आ जाएगा। जब उन्होंने पिन डाला, तब आरोपी ने चुपके से उनका पिन देख लिया।
कार्ड बाहर नहीं आने पर आरोपी ने एक फर्जी हेल्प लाइन नंबर (7665097917) पर कॉल करने को कहा। पीड़ित ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तब उन्हें पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया। पीड़ित जब वहां पहुंचे, तब वहां कोई नहीं मिला। वापस एटीएम लौटने पर नहीं तो वह व्यक्ति दिखा और ना ही मशीन में एटीएम कार्ड था।
कुछ ही समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। शाम 6:45 बजे 15,000 रुपये और 6:59 बजे रानी सती ज्वेलर्स से 32,800 रुपये की निकासी का संदेश मिला। पीड़ित जब तुरंत सिटी सेंटर स्थित रानी सती ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार से पूछताछ की, तब पता चला कि दो युवक (एक हाफ पैंट और दूसरा जींस पहना हुआ) अभी-अभी खरीदारी करके निकले हैं।
इसी बीच, बाटा इंडिया दुकान से 2,000 रुपये की निकासी का एक और मैसेज आ गया। पीड़ित और उनके सहयोगियों ने जब बाटा शोरूम के पास देखा, तब दोनों संदिग्ध थैला लेकर एक्सिस बैंक एटीएम की ओर जा रहे थे। सतर्क लोगों ने तुरंत उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची धनबाद थाना की गश्ती दल को सौंप दिया।
थाना में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार और झारखंड के विभिन्न शहरों में एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करते हैं। कार्ड फंसने पर वे ग्राहकों को फर्जी हेल्प लाइन नंबर का झांसा देकर उनका कार्ड हड़प लेते थे। फिर उससे ऑनलाइन खरीदारी व पैसे की निकासी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में नितीश कुमार (उम्र-26 वर्ष, पिता-अजय कुमार, साकिन-लखमोहना, थाना-अकबरपुर, जिला-नवादा, बिहार) और सौरभ कुमार (उम्र-24 वर्ष, पिता-पंकज कुमार, साकिन-नवादा न्यू एरिया, थाना-नगर, जिला-नवादा, बिहार) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी नितीश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उसके खिलाफ साइबर क्राईम थाना देवघर में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन जोड़ी बाटा कंपनी के चप्पल बरामद किए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

