ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव 9 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने केरेडारी प्रखंड की कराली पंचायत के पंचायत सचिव तालेश्वर राम को 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कराली पंचायत के केमो गांव निवासी 78 वर्षीय दिगेश्वर पांडेय (जो योजना के सचिव भी हैं) ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। 15वें वित्त आयोग योजना के तहत केमो गांव में कालीकरण पीसीसी रोड से देवी मंडप तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया था, जिसकी स्वीकृत प्राक्कलित राशि 3,38,000 रुपये थी।

इस योजना के तहत लगभग 2,84,000 रुपये का भुगतान हो चुका था। बाकी बची राशि के भुगतान के लिए जब आवेदक ने पंचायत सचिव तालेश्वर राम से अनुरोध किया, तब उसने भुगतान की एवज में 9,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

एसीबी का सत्यापन और ट्रैप कार्रवाईशिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम द्वारा तकनीकी यंत्रों के माध्यम से इसका विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर एसीबी, हजारीबाग थाना कांड (संख्या-11/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026) को दर्ज किया गया।  

मामले की पुष्टि होने के बाद आज यानी 28 अक्टूबर, 2026 को एसीबी हजारीबाग द्वारा गठित ट्रैप टीम ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में जाल बिछाया।

टीम ने आरोपी पंचायत सचिव तालेश्वर राम को वादी दिगेश्वर पांडेय से 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी द्वारा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *