रांची। एमवे इंडिया (Amway India) ने भारत के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर्स का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है।
इस विस्तार योजना की शुरुआत एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने गुरुग्राम में नए एमवे स्टोर का उद्घाटन करके की। यह विस्तार पिछले साल घोषित 100 करोड़ रुपये के निवेश योजना की अगली कड़ी है। इन स्टोर्स के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को ग्राहकों से जुड़ने और समुदाय (कम्युनिटी) बनाने के लिए एक समर्पित मंच प्राप्त होगा।
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने बताया कि इन स्टोर्स को पारंपरिक दुकानों से अलग ‘एंगेजमेंट हब’ के रूप में तैयार किया गया है। पिछले एक साल में हमने कई नए स्टोर खोले हैं और पुराने स्टोर्स को अपग्रेड किया है। आने वाले समय में देशभर में और विस्तार किया जाएगा।
वर्तमान में देशभर में एमवे इंडिया के 85 से अधिक स्टोर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने पुणे, कोलकाता, सिलीगुड़ी, इंफाल, भागलपुर, आनंद, अहमदाबाद, बोंगाईगांव, आगरा और नांदेड़ जैसे शहरों में 14 से अधिक स्टोर्स को नया रूप दिया है या नए सेंटर खोले हैं। इससे स्पष्ट है कि कंपनी बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 बाजारों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
अगले 3 से 4 वर्षों में कंपनी कई और नए स्टोर खोलने एवं मौजूदा स्टोर्स का कायाकल्प करने की योजना बना रही है। भारत में जल्द ही अपने 30 साल पूरे करने जा रही एमवे इंडिया का लक्ष्य देश में डायरेक्ट सेलिंग इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत करना है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

