- Horoscope : 26 अक्टूबर, 2026 का राशिफल
मेष
आपका दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृष
वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी। वह आपके लिए लाभदायी रहेगा। इससे नये संबंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे।
मिथुन
पानी और प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
कर्क
दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह
दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह दी जाती है।
कन्या
वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बांध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिकरूप से समृद्धि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने और प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाद नहीं करें।
तुला
दिन प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति नहीं हो, उसकी सावधानी रखिएगा। क्रोध पर संयम रखें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की आशंका है। विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी। उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद- प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत का ख्याल रखें।
धनु
आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के लिए प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं।
मकर
दिन मध्यम फलदायी रहेगा, परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए यह शुभ है। लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए योजना भी बना सकेंगे। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी। मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।
कुंभ
अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी, जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। मन को शांत बनाएं।
मीन
व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रति दिन की क्रिया कलापों से निकल कर अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेंगे। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के स्थल की भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

