आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ 25 अक्टूबर, 2025 को हुआ। जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि लोहरदगा की पहचान हमेशा से फुटबॉल से जुड़ी रही है। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर और मंच देने की जरूरत है। इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहाँ के खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
फीफा के नियमों पर टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें लोहरदगा टाउन, लोहरदगा प्रखंड, किस्को, सेन्हा, कैरो, भंडरा, पेशरार, कुडू की टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सेन्हा स्टैलियंस और किस्को किंग्स के बीच खेला गया। खास बात यह है कि इस पूरी प्रतियोगिता का आयोजन फीफा के नियमों की तर्ज पर किया जा रहा है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को पेशेवर तौर-तरीके सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर मिल सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर समीर तिर्की, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत, सचिव साजिद अहमद चंगू, झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के सदस्य रविन्द्र सिंह, शशिभूषण राय, अजय शर्मा, विजय साहू, दिनेश अग्रवाल, सत्यजीत सिंह, शाश्वत सिद्धार्थ, वारिस कुरैशी, अनुपमा भगत, अंजली टोप्पो, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, कुणाल अभिषेक, पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश प्रसाद, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, युवा कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, विजय चौहान, राधेश्याम साहू, दयानंद उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, अनवर अंसारी, शोनू कुरैशी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव इमरान आजाद, तारिक अंसारी सहित फुटबॉल संघ के पदधारी, आयोजन समिति के सदस्य, खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

