जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित यूनिफॉर्म सर्विसेज कोचिंग प्रोग्राम युवाओं के लिए देश सेवा के सपने को साकार करने का एक बड़ा जरिया बन रहा है। नवंबर, 2022 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोर ऑपरेशनल क्षेत्रों (जमाडोबा और सिजुआ) के युवाओं को डिफेंस, पुलिस और पैरामिलिट्री सर्विसेज में करियर बनाने के लिए तैयार करना है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष से इसे छह माह के इंटेंसिव कोचिंग मॉडल में पुनर्गठित किया गया है। इसके तहत लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस की तैयारी तब तक कराई जाती है, जब तक युवाओं को नौकरी का अवसर नहीं मिल जाता।
यह प्रोग्राम युवाओं को इंडियन आर्मी, अग्निवीर, नेवी, एयर फोर्स, एनडीए, एसएससी जीडी, सीएपीएफ, आरपीएफ और स्टेट पुलिस जैसी सेवाओं के लिए तैयार करता है। इसमें क्लासरूम स्टडी के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग और मेंटरशिप दी जाती है।
अब तक इस प्रोग्राम से जुड़े 93 अभ्यर्थियों में से 17 युवा (12 पुरुष और 5 महिलाएं) सीआईएसएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएससी जीडी, अग्निवीर और बिहार पुलिस जैसी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। इसके अलावा, 21 उम्मीदवार होम गार्ड परीक्षा के मेडिकल टेस्ट पूरे कर अंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे वेस्ट बोकारो में भी शुरू कर दिया गया है और आगे अन्य क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।
सफल युवाओं का कहना है कि इस कोचिंग से मिलने वाले अनुशासन, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ने ही उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, विशेषकर युवतियों को वर्दी पहनने और देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

