विधायक अनंत सिंह और नीलम देवी JDU से 6 साल के लिए बाहर, व‍िधायकी रद्द करने की अनुशंसा

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पटना।  बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। दोनों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनंत सिंह पर पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने और शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है।

JDU ने पार्टी अध्यक्ष से यह भी अनुशंसा की है कि भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में अनंत सिंह की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।  

दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण पूर्व विधायक श्रीमती नीलम देवी की भी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *