सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2026 के तहत होगी प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

  • 26 एवं 27 अक्टूबर को दरभंगा हाउस परिसर में होगा कार्यक्रम

रांची। सीसीएल सतर्कता जागरुकता अभियान-2026 के अंतर्गत 26 एवं 27 अक्टूबर, 2026 को सीसीएल मुख्यालय स्थित दरभंगा हाउस परिसर में सतर्कता महोत्सव-2026 का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष की थीम ‘सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ है। इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

सीसीएल द्वारा आयोजित यह महोत्सव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल एवं समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रमों का विवरण

26 अक्टूबर को

पूर्वाह्न 10:30 बजे से : उद्घाटन समारोह
पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक : स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक : रंगोली प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक : पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक : नारी शक्ति वंदन (समूह श्रेणी)

27 अक्टूबर को

पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक : फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक : एकल गायन प्रतियोगिता
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक : समापन समारोह

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *