रांची। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का प्रथम पुरस्कार मिला है। रांची क्लब में आयोजित इस एक्सपो में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने द्वितीय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह तीन दिवसीय एक्सपो परिचित फाउंडेशन द्वारा सांसद आदित्य साहू के मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित किया गया था। 24 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में विजेता संस्थानों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति, नवाचार, रचनात्मकता और जनसहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। मंच संचालन रेशु त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद (झारखंड) डॉ. प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद (बिहार) शंभू पटेल और पूर्व विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने देश की विकास यात्रा में विभिन्न विभागों और वैज्ञानिक संस्थानों के योगदान की सराहना की।
इस प्रदर्शनी में इसरो, आईसीएमआर, आईसीएआर के अलावा सीएसआईआर, एपिडा, बीआईएस, बीईई, सीसीएल, राष्ट्रीय महिला आयोग, ट्राईफेड, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), आरवीएनएल, नालको, टी बोर्ड, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और केंद्रीय सीजीएसटी एवं उत्पाद शुल्क जैसे कई प्रमुख राष्ट्रीय और सरकारी विभागों ने भाग लिया।
एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं, नीतियों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी पहलों के प्रति आम नागरिकों में जागरुकता बढ़ाना और ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाना था।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

