छठ महापर्व के अवसर पर 18 नवंबर को हुसैनाबाद में होगा भक्ति जागरण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

लक्ष्‍मी सिंह

पलामू। छठ महापर्व पर आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार जपला 18 नवंबर, 2026 को हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान अनुमंडल मैदान में भक्ति जागरण सह भजन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम आठ बजे से होगी। इसमें देश की सुप्रसिद्ध गायिका श्रद्धानंद अवतार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी।

मंच के संरक्षक जितेन्द्र पासवान, अध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव पीयूष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से समाजसेवी कृष्ण मुरारी अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंच की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

आयोजकों ने कहा कि इस भक्ति जागरण का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत करना और लोगों में भक्ति भाव का संचार करना है।

मौके पर रवि गुप्ता, अंकित सोनी, अर्जुन पटेल, प्रेम प्रकाश शौण्डिक, अमित गुप्ता, राजिव विश्वकर्मा, सौरभ गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राहुल गुप्ता, अक्षय सिंह, मनोज अग्रवाल, वार्ड पार्षद शम्भु कुमार, राजकुमार कश्यप, प्रेम चन्द्र चौधरी, अनुराग अग्रवाल समेत क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *