अफरोज आलम
कांके। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुहाना सिटी स्थित समीर अंसारी घर पर दिल्ली और कांके पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से चोरी के दो थार वाहन व चार मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मुख्य आरोपी समीर अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य ट्रैवल एजेंसियों से चार पहिया वाहन किराये पर लेते थे। फिर उन्हें लेकर फरार हो जाते थे। पिछले करीब आठ महीनों से गिरोह के सदस्य कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सैकड़ों वाहन किराये पर लेकर गायब हो रहे थे।
इसके बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल किया जाता था। बाद में चोरी के वाहनों को बेच दिया जाता था या कबाड़ में खपा दिया जाता था।
दिल्ली पुलिस ने गिरोह तक पहुंचने के लिए खास रणनीति बनायी। पुलिस ने जीपीएस से लैस एक वाहन को ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से किराये पर लगवाया। गिरोह के सदस्य कथित तौर पर उस वाहन को भी चोरी कर कांके स्थित समीर अंसारी के घर ले आये। जीपीएस के जरिये वाहन की लोकेशन का पता लगाते हुए दिल्ली पुलिस कांके पहुंची।
दिल्ली पुलिस ने समीर के घर की लोकेशन का पता लगाने के बाद अहले सुबह करीब तीन बजे से निगरानी शुरू की। सुबह पांच बजे कांके पुलिस को सूचना देकर मिलकर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, घर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद करीब दो घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी समीर घर के पिछले दरवाजे से निकलकर धान के खेत की ओर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

