रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी थी बाइक, सेवानिवृत्त शिक्षक की दर्दनाक मौत

झारखंड
Spread the love

लक्ष्‍मी सिंह

पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। महुअरी डिहरी गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी बाइक फंस जाने और तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बुधवार शाम करीब सात बजे अवधेश सिंह जपला बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय उनकी बाइक रेलवे ट्रैक पर ही फंसकर बंद हो गई। जब तक वह बाइक को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तब तक एक तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां आ पहुंची। उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दिवंगत अवधेश सिंह एक सेवानिवृत्त शिक्षक होने के साथ-साथ हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस से जुड़े रहे थे। क्षेत्र में उनकी एक सामाजिक और राजनीतिक पहचान थी।

उनके असामयिक निधन से परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा शोक है। मध्य जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *