Art of Living आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ नवरात्रि महोत्सव

अन्य राज्य देश धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • शतचंडी होम और सोमनाथ शिवलिंग के अवशेष रहे मुख्य आकर्षण

बेंगलुरु। आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) इंटरनेशनल सेंटर में नवरात्रि का दस दिवसीय पावन महोत्सव बड़े ही उत्साह और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। प्राचीन वैदिक मंत्रों की गूंज, हवन की सुगंध और देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस उत्सव को बेहद खास बना दिया। वैश्विक आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की पावन उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में दुनिया के 67 से अधिक देशों से श्रद्धालु शामिल हुए।

दस दिवसीय महोत्सव का आकर्षण

शतचंडी होम अनुष्ठान इस दस दिवसीय महोत्सव का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस वर्ष का सबसे बड़ा विशेष आकर्षण लगभग एक हजार वर्ष पुराने मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन का अवसर रहा। मान्यता है कि महमूद गजनवी के आक्रमण में मूल शिवलिंग नष्ट हो गया था, जिसके इन दुर्लभ अवशेषों के दर्शन कर श्रद्धालु भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से जुड़े।

आश्रम में उत्सव के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसके तहत इन नौ दिनों में करीब सात लाख लोगों ने आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया।

वैश्विक भागीदारी व आध्यात्मिक अनुभव

आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु आश्रम में अर्जेंटीना सहित 67 से अधिक देशों के विदेशी नागरिक भी पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान और साधना की, बल्कि विशेष मौन कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आंतरिक शांति का अनुभव किया। अर्जेंटीना से आईं सेलिना और मारियानो जैसे विदेशी मेहमानों ने इस आयोजन को अपने जीवन का एक ऊर्जावान और अद्भुत अनुभव बताया।

ऋषि होम के साथ हुआ समापन

महोत्सव के अंतिम दिन प्राचीन ऋषियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और मानवता के कल्याण की कामना के साथ ‘ऋषि होम’ का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान भारत की जीवंत वैदिक परंपरा और गुरु-परंपरा की निरंतरता का संदेश देता है, जो आर्ट ऑफ लिविंग के इन आयोजनों का एक अहम हिस्सा है। विश्वभर में आर्ट ऑफ लिविंग के 171 केंद्रों पर भी यह नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *