कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ उभरा लाल हित जनता पार्टी, अयान भटनागर बने प्रमुख

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली और देशभर में प्रदर्शन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध में राजधानी दिल्ली में एक नया दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) सामने आया है। इस नए संगठन का नाम ‘लाल हित जनता पार्टी’ रखा गया है, जिसके प्रमुख अयान भटनागर हैं।

‘लाल हित जनता पार्टी’ ने दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में अपनी पहली बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजेपी के विरोध में रणनीति बनाना, अपने भावी कार्यक्रमों को तय करना और कम समय में जनसमर्थन जुटाने की क्षमता प्रदर्शित करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए अयान भटनागर और अन्य वक्ताओं ने सीजेपी और उसके समर्थकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते 4 महीनों में दिल्ली की सड़कों पर किए गए प्रदर्शनों से देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता का भरोसा कम हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि दशहरा से दिवाली के बीच का समय व्यापारियों के लिए कमाई का मुख्य सीजन होता है। कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों और अन्य बड़े शहरों में इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शनों से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अयान भटनागर ने प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में “कीड़े-मकोड़े” और “कॉकरोच” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि केवल 50,000 लोगों के जुट जाने से किसी समूह की अनुचित मांगें नहीं मानी जा सकतीं।

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया से बाहर निकलकर सड़कों पर आने की अपील की और कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक ‘दशहरा’ का समय इसके लिए सबसे उपयुक्त है।

श्री भटनागर ने कहा कि चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बाद कल ये प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी के इन प्रदर्शनों को कांग्रेस और आइसा का समर्थन प्राप्त है, जिनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाना है।

‘लाल हित जनता पार्टी’ के नेतृत्व का दावा है कि उनके इस संगठन का गठन देश में लोकतंत्र, चुनाव आयोग और पुलिस जैसी संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए किया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *