- महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगी ब्यूटी सर्विस की विशेष सुविधा
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के संध्या मोड़ स्थित राजा मोबाइल परिसर में ‘अंशिका मेकओवर सैलून एंड एकेडमी सह श्रृंगार स्टोर’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी उपस्थित रहीं। इस नए सैलून के खुलने से अब क्षेत्र की महिलाओं को सजने-संवरने और सौंदर्य संबंधी सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
सैलून की संचालक खुशबू गुप्ता ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहाँ फेशियल, नैनोप्लास्टिया, केराटिन, सभी प्रकार के हेयर केमिकल ट्रीटमेंट, क्लीनअप, पार्टी मेकअप, एचडी मेकअप और ब्राइडल मेकअप जैसी विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके साथ ही शुरुआती अवसर पर ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है।
उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने संचालक को बधाई देते हुए कहा कि बिशुनपुरा जैसे क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का शुरू होना एक सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
संचालक खुशबू गुप्ता ने आश्वस्त किया कि ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान संचालक प्रतिनिधि अजीत गुप्ता (उर्फ राजा), कुंदन लोहार, वीरेंद्र विश्वकर्मा, विपिन कुमार यादव, छोटू सीएसपी वाला, विकास शर्मा, रामप्रवेश पाल, रमेश पाल, अर्जुन ठाकुर, रोशन रंजन, विकास कुमार सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

