विश्वकर्मा मंदिर समिति ने दुर्गा पूजा पर 51 कन्याओं का किया पूजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • बांटी गईं शिक्षा सामग्रियां

रांची। जयप्रकाश नगर के कुम्‍हार टोली स्थित प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव एवं महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में छोटी-छोटी 51 कन्याओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के चित्र पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके की गई। मंदिर के संस्थापक सदस्य व मुख्य अतिथि गोपाल लाल विश्वकर्मा, परमेश्वर विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरुचि शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया।

पूजन अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात सभी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही, बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से उन्हें शिक्षा सामग्री दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा ने की। संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदधारी और सदस्यों ने सहयोग दिया। इनमें समिति के सचिव आकाश शर्मा और मनोज कुमार शर्मा, संगठन सचिव जगदेव विश्वकर्मा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, गोपाल कर्मकार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा और रितेश कुमार, महिला प्रभारी एवं सह कोषाध्यक्ष कविता शर्मा, रेणु शर्मा, रेखा कुमारी सहित रवि कुमार, नन्दनी शर्मा, आराध्य शर्मा, सृष्टि शर्मा, रिषुराज श्रेष्ठ शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *