मां द्वारसिनी मंदिर में शारदीय नवरात्र की धूम, 108 दीयों से हुई महाआरती

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • नवमी पर होगा महाभंडारा

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। ऐतिहासिक एवं पौराणिक मां द्वारसिनी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र को लेकर आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महाष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 108 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य महाआरती की गई। शंख, घंटी और माता के जयकारों के बीच संपन्न हुई इस महाआरती में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर प्रांगण में नवरात्र के नौ दिनों तक चलने वाले श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन मुख्य पुरोहित जगन्नाथ मिश्रा (रन्थू मिश्रा) के सानिध्य में विधि-विधान और पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।

पाठ संपन्न कराने में मुख्य रूप से प्रीति गोप, पम्मी देवी, नैन्सी चौरसिया, ज्योति चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, विवेक चौरसिया, अम्बर केसरी, अजय केसरी, परमानन्द गुप्ता, संजय महतो, सन्तोष महतो, सुनील महतो, विजय गोप, विक्की महतो, अभिषेक मिश्रा (उर्फ छोटू) और आर्यन मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में महानवमी की पावन तिथि पर विशेष हवन एवं विधिपूर्वक कन्या पूजन संपन्न किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से भव्य महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस पूरे धार्मिक महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करने में मंदिर प्रबंध समिति, सभी पाठकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *