जम्मू-कश्मीर। पल्लापर्थी नाग अनघा लक्ष्मी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने FIR दर्ज की है। वह एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी हैं। पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई हैं।
जम्मू-कश्मीर से एक बेहद संवेदनशील और चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी पल्लापर्थी नाग अनघा लक्ष्मी के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर आरोप है कि उन्होंने देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सैन्य और रक्षा जानकारियां अनधिकृत रूप से चीनी खुफिया तंत्र तक पहुंचाई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई हैं। आरोपी महिला के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एजेंसियां इस बात की गहराई से जांच कर रही हैं कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है। डेटा कहां-कहां शेयर किया गया और इस जासूसी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

