उत्तर प्रदेश। अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई है। झांसी की अदालत (सिविल जज जूनियर डिवीजन अंजलि) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी।
उत्तर प्रदेश के झांसी से अभिनेत्री राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) मृदुल कांत श्रीवास्तव के अनुसार, झांसी की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
यह पूरा मामला साल 2010 का है। झांसी के हांसारी प्रेम नगर इलाके के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार ने 10 नवंबर, 2010 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की मां सावित्री ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में कहा था कि अक्टूबर 2010 में प्रसारित हुए राखी सावंत के टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ के एक एपिसोड के दौरान उनके बेटे के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद उनके बेटे ने यह कदम उठाया।
अदालत के अनुसार, मुकदमे की सुनवाई के दौरान राखी सावंत लगातार अदालत में पेश होने से बचती रहीं, जिसके चलते कोर्ट ने यह कड़ा कदम उठाया है।
राखी सावंत हाल ही में अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर दिए गए अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रही थीं। उन्होंने पैपराजी से बातचीत में गोविंदा पर उनकी पत्नी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।
एक महिला (कोमल रानी स्वर्णकर) को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, गोविंदा की टीम ने दूसरी शादी की इन सभी खबरों और दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।
अब कानूनी मोर्चे पर राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि अदालत ने पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

