लखनऊ। भोजपुरी स्टार और बिहार से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनपर 3,000 रुपये जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की।
यह भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा दायर भरण-पोषण से जुड़ा है। सुनवाई में पेश नहीं होने पर फैमिली कोर्ट ने पवन सिंह पर 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की।
पवन सिंह के वकील के अनुसार, उनकी मां (प्रतिमा देवी) की तबीयत खराब होने के कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके, जिसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट और मध्यस्थता के लिए आवेदन दिया गया था।
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार और बिहार से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। शनिवार को फैमिली कोर्ट (अतिरिक्त प्रधान जज कमलापति प्रजापति की अदालत) में इस मामले की सुनवाई होनी थी।
पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता अपनी बीमार मां की देखरेख के कारण पेश नहीं हो पाए। हालांकि, अदालत ने उनकी अनुपस्थिति को देखते हुए 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्टरूम में ज्योति सिंह अपने वकील के साथ मौजूद थीं।
अदालत परिसर में ज्योति सिंह ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामला चार साल पुराना है। उनके सब्र का बांध अब टूट चुका है। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह अपनी राजनीतिक पहुंच। रुतबे का इस्तेमाल कर न्यायिक प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।
दोनों की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल 2022 को ज्योति सिंह ने फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी।
साल 2025 में ज्योति सिंह लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास के बाहर फफक-फफक कर रोती हुई नजर आई थीं, जब पुलिस ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया था कि उन्हें केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था, कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
ज्योति सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरा इस्तेमाल किया गया। चुनाव खत्म होने के 20 दिन बाद ही पवन जी मेरे सामने एक लड़की को होटल लेकर गए। एक पत्नी होने के नाते मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती थी, इसलिए मैंने वहां से आना ही बेहतर समझा। जो इंसान अपनी पत्नी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस बुलवाए, वह समाज की क्या सेवा करेगा?
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

