- सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में डीसी और एसपी ने गढ़वा सदर, मझिआंव, श्री बंशीधर नगर, रमना और बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीसी और एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। साथ ही किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

