हरियाणा। एक महिला ने सोते हुए पति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी गोपाल के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में रहकर काम कर रहा था। उसकी पत्नी काजल अपने बच्चों के साथ कुमारपुर गांव में रहती थी।
पुलिस शिकायत के अनुसार, काजल का अपने ही गांव के योगेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। गोपाल दोनों के रिश्ते के बीच रोड़ा बन रहा था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बुधवार को काजल फरीदाबाद आई। श्याम कॉलोनी स्थित एक रिश्तेदार के घर रुकी। गुरुवार देर रात गोपाल भी शराब के नशे में वहां पहुंचा। जब गोपाल सो गया, तब काजल ने धारदार चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के भाई भूरा गुरुवार सुबह फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने गोपाल का शव देखा। भूरा की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

