एमएमके हाई स्कूल में पेंटिंग, वाद-विवाद एवं वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, वाद-विवाद और वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना था। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना को विकसित करने का अवसर मिला।

पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विचारों को अभिव्यक्त किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक के प्रति अपनी रुचि और समझ का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने डॉ कलाम के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं देश के विकास के लिए करने की प्रेरणा

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या कहकशां परवीन ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *