रांची। कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी सीसीएल ने नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित चौथे फार्च्यून लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
सीसीएल को यह सम्मान ‘निगम सामाजिक उत्तरदायित्व’ (सीएसआर), ग्रामीण विकास तथा समुदाय कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे जन-केंद्रित और प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि कंपनी की समावेशी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र को सीएसआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और विशेष योगदान के लिए ‘वर्ष के सीएसआर नेता का पुरस्कार’ दिया गया।
निगम सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से सामुदायिक कल्याण के लिए प्रदान किया गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
कंपनी की ओर से प्रबंधक (सीएसआर) जॉन अमित बोदरा ने ये सम्मान ग्रहण किए। सीसीएल निरंतर सामाजिक दायित्व, ग्रामीण विकास और सामुदायिक उत्थान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज के समग्र विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

