- थाने में शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
अफरोज आलम
कांके। रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अमित महतो नामक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर युवती ने कांके थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम खटंगा निवासी अमित महतो से परिचय हुआ। दोनों में दोस्ती हुई। पीड़िता के अनुसार अमित ने अपनी मां और बहन से मोबाइल पर बात भी कराई। बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करेंगे।
इसके बाद शादी का भरोसा देकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने से मुकर गया। बाद में कथित रूप से धमकी देने लगा।
आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके परिजनों की ओर से उसे एवं उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की बात भी कही गई है।
युवती ने आवेदन में बताया है कि अमित महतो ने कथित तौर पर उसके निजी फोटो और वीडियो बना लिए हैं। विरोध करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसके परिजनों से भी बातचीत कर शादी का आश्वासन दिया था। बाद में आरोपी और उसके परिवार पर धमकी देने एवं परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने कांके थाने को दिए आवेदन में पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कांके थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

