
नई दिल्ली। भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 11 अक्टूबर को अपना 33वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर हार्दिक ने प्रसिद्ध खेल ब्रांड एसजी और अपनी गर्लफ्रेंड माहिएका शर्मा के साथ मिलकर एक सरप्राइज वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक जल्द ही एसजी के साथ अपने नए फुटवियर ब्रांड या कोलेबरेशन की शुरुआत करने वाले हैं।
हार्दिक पांड्या का यह 33वां जन्मदिन उनके क्रिकेट करियर के जर्सी नंबर 33 से भी खास तौर पर जुड़ा हुआ है, जिसे उनके फैंस ने काफी सेलिब्रेट किया।
शेयर किए गए वीडियो में जन्मदिन का केक विशेष तौर पर जूते के आकार में डिजाइन किया गया था। इस अनोखे केक ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा और इसी से एसजी के साथ किसी नए फुटवियर प्रोजेक्ट या शू-लाइन लॉन्च होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
वीडियो में माहिएका शर्मा की उपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर यह कपल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहता है।
हालांकि, हार्दिक पांड्या या एसजी ब्रांड की तरफ से इस नए वेंचर या फुटवियर कोलेबरेशन की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन इस टीजर वीडियो ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। क्रिकेट मैदान से बाहर हार्दिक के इस नए बिजनेस मूव को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

