उषा मार्टिन के कर्मचारियों को मिलेगा 29,100 रुपये बोनस

झारखंड
Spread the love

  • वित्तीय वर्ष 25-26 के बोनस समझौता वार्ता में लिया गया निर्णय

रांची। उषा मार्टिन में काम करनेवाले कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए 29,100 बोनस के रूप में मिलेंगे। वित्तीय वर्ष 25-26 की बोनस समझौता वार्ता यह निर्णय लिया गया। यह समझौता कंपनी के प्रबंधन एवं कामगारों के मान्यता प्राप्त संगठन इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवं उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के बीच कई दौर की वार्ता के बाद हुआ।

समझौता के पश्चात मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की ओर से अध्यक्ष रामटहल चौधरी ने कहा कि प्रतिस्पद्र्धा के दौर में भी प्रबंधन ने मजदूर हित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने सभी कामगारों का आहवान किया है कि वे मिलकर कारखाने के विकास में काम करें।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबीएन शर्मा ने बोनस समझौता होने पर संतोष जताया है। प्रबंधन का कहना है कि अब कारखाना के सभी कामगार कंधा से कंधा मिलकर चले, उत्पादन, गुणवत्ता एवं औद्योगिक विकास के लिए सभी अपना योगदान दे, ताकि कंपनी को शीर्ष पर पहुंचाया जा सके।

उषा मार्टिन प्रबंधन और इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवम उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के संयुक्त तत्वाधान में यह समझौता संपन्न हुआ। प्रबन्धन की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबीएन शर्मा, एचआर हेड एनएन झा, पर्सनल डिपाटमेंट के वरीय अधिकारी थामस वर्गीज, विवेक प्रभाकर और मनीष राज ने इस समझौता वार्ता में प्रतिनिधित्व किया।

कामगार प्रतिननिधि इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरके मिश्रा, महामन्त्री दशरथ महतो, कोषाध्यक्ष विगना महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, शहजनाथ महतो, विष्णु महतो,कामेश्वर पांडे, शंकर महतो, सहायक मंत्री प्रकाश बूत कुमार, जीतेंद्र नाथ सिंह, दुर्गा चरण मुंडा इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों में धनेश्वर महतो उर्फ भोटे, रवींद्र दूबे, रंजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार राय, विश्वनाथ कुमार, मंटू रिजेन, बिंदेश्वर महतो, जीतेंद्र सिंह, मोहन महतो रोपरी, मोहन महतो वायर मिल, संजय कुमार सिंह,राजेश अनिल तिग्गा, अविनाश कुमार सिंह ने किया।

उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वकर्मा महतो, महामंत्री बादल बूतकुमार, सहायक मंत्री बीके राय, विष्णु पांडे, कोषाध्यक्ष सुखदेव महतो एवं कार्यकारी सदस्यों में सोनार कुमार, संजय शर्मा, संजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, विश्वेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, अविनाश सिंह, गंगाधर महतो, नागेश्वर महतो, शिवनाथ महतो, राजेश्वर महतो एवं उषा इस्माल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के महंमन्त्री श्री विष्णु महतो, कोषाध्यक्ष  उमाशंकर महतो, सहायक मंत्री कजरू मुंडा एवं कार्यकारणी सदस्यों में गंगाधर महतो, राजेश महतो, तिलक महतो, बिपीन कुमार सिंह दीनबंधु कुमार सिंह आदि भी इस वार्ता में शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *