Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 10 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

थोड़ी कम चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों, मन की चंचलता पर जीत की जरूरत होगी। शांत रहें और प्रतीक्षा करें। परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे।

वृष

बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे, जिससे लाभ मिलेगा। विवाद से दूर रहें।

मिथुन

भाग्य पर भरोसा रखें। कोई भी काम उतना ही करें, जितने में खुद को तनाव से मुक्त रख पाएं। रिश्तों में किस्मत का सहारा मिलेगा। प्रकृति और अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें।

कर्क

कुछ फालतू कामों में ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।

सिंह

नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से काफी दबे हुए हैं। भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। कई मामलों में परिस्थितियों को रुका पाएंगे।

कन्या

कुछ चीजों में बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। मन को शांत करें। जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। सेहत का ख्‍याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से दूर रहें।

तुला

जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें। उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं। रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक

अपनी तुलना दूसरों से करेंगे तो खुद ही परेशान होंगे। फोकस खराब होगा। इसका असर काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें। उसे बढ़ाएं।

धनु

अटके काम पूरे होने के योग हैं। काम पूरे फोकस से करते रहें। कोई लापरवाही नहीं करें। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बनाए रखें। उससे रास्ते खुलेंगे।

मकर

यह आपके मन, शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करने का समय है। अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेकर बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं।

कुंभ

आराम करें। अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

मीन

दमन तब होता है, जब व्यक्ति जिम्मेदारियों और परेशानियों से घिर जाता है। अपने उत्साह और पहचान पर करियर के मामलों को खराब नहीं होने दें। विवाद से दूर रहें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *