लोहरदगा में दिन-रात जारी बालू की ढुलाई, प्रशासनिक कार्रवाई और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर रोक के प्रशासनिक दावों के बावजूद शहर में दिन-रात बालू की ढुलाई का खेल जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू की धुलाई की जा रही है और दिन के उजाले में भी व्यस्त मार्गों पर बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम दौड़ते नजर आ रहे हैं।

हादसे का खतरा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बालू घाटों से शहर की ओर आने वाले ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ गई है। इसके अलावा शहर में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है।

भूमिका पर उठाए सवाल

लोगों का कहना है कि डीटीओ जया शंखी मुर्मू के समय ओवरलोडिंग, स्क्रैप, कोयला और बालू लदे वाहनों पर सख्त जांच अभियान चलाया जाता था, लेकिन वर्तमान में परिवहन विभाग की कार्रवाई केवल दोपहिया वाहनों के हेलमेट और कागजात जांचने तक ही सीमित होकर रह गई है।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय स्तर पर बालू कारोबारियों को संरक्षण मिलने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शहरवासियों ने जिला प्रशासन, खनन विभाग, पुलिस और परिवहन विभाग से बालू घाटों व वाहनों की नियमित जांच करने तथा ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *