
चतरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग की टीम ने चतरा में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) बासुदेव राम को 15,000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
नकल देने के नाम मांगें पैसे
मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव निवासी बिलास यादव (60 वर्ष) ने एसीबी हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। बिलास यादव ने बताया कि उनके दादा के नाम दर्ज जमीन (खाता सं.-38, प्लॉट सं.-183, रकबा-52 डी0) को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना बताकर एसडीएम कोर्ट चतरा में केस दर्ज कराया था।
एसडीएम कोर्ट ने उस दावे को गलत ठहराते हुए बिलास यादव के पक्ष में फैसला सुनाया था। जब वे इस फैसले की नकल (सर्टिफाइड कॉपी) लेने कार्यालय पहुंचे, तब प्रधान लिपिक बासुदेव राम ने उनसे रिश्वत की मांग की। कहा कि बिना पैसे दिए नकल नहीं मिलेगी।
जांच में सही पाया आरोप
रिश्वत देने के बजाय आवेदक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग) से की। एसीबी द्वारा तकनीकी माध्यमों से कराई गई जांच और सत्यापन में प्रधान लिपिक बासुदेव राम द्वारा 15,000 रुपये घूस मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर 7 अक्टूबर, 2026 को मामला दर्ज किया गया।
रंगे हाथ गिरफ्तारी
8 अक्टूबर 2026 को एसीबी हजारीबाग की गठित ट्रैप टीम ने दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में जाल बिछाया। जैसे ही आवेदक बिलास यादव ने बासुदेव राम को 15,000 रुपये रिश्वत के दिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी लिपिक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

